24 न्यूज अपडेट.जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशन में निगम नित नए सकारात्मक प्रयास कर रहा है, जिससे निगम के राजस्व अर्जन में तो वृद्धि हो ही रही है आमजन को मिलने वाली सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। निगम के ऐसे ही एक प्रयासों से 20 सितंबर 2024 से एक माह की अवधि में डीजल केएमपीएल (किलोमीटर प्रति लीटर) 5.03 से 5.28 लाने से 8 हजार 431 लीटर डीजल की बचत की गई है। डीजल औसत में सुधार से निगम को गत एक माह के खर्चे में 1.34 करोड रुपए की बचत हुई है। निगम अध्यक्ष शुभ्रा सिंह एवं प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा डीजल केएमपीएल में सुधार लाने के लिए दैनिक प्रभावी मॉनिटरिंग की जाकर समग्र रणनीति बनाई गई। रणनीति के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। पुरानी बसों के स्थान पर नई बसों का प्रतिस्थापन किया गया। जोनल इंजीनियरों एवं संचालन व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहित किया गया। इकाई स्तर पर प्रबंधक संचालक द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक बस की समय पर समग्र मेंटेनेंस की गई एवं आवश्यक पार्ट्स समय पर उपलब्ध करवाए गए ताकि डीजल औसत में सुधार हो सके। आगार स्तर पर उत्साह वर्धन के लिए अच्छा केएमपीएल लाने वाले स्टार ड्राइवर और अन्य चालकों को प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अबूधाबी से आए पैसेंजर के मलद्वार से ऑपरेशन कर निकला 90 लाख का सोना, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा 185 नगरीय निकायों में सफाईकर्मी के 23 हजार 820 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी- अनुभवी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर