24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में 19 साल की युवती से रेप के बाद तलवार से ताबड़तोड़ वार किए गए जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा हमले में कटा दिए गए। मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने के बाद गंभीर हालत में युवती को उदयपुर रेफर किया गया है। युवती के सिर पर 18, मुंह पर 7 और हथेली में 6 कुल 31 टांके लगाए गए। बताया गया कि रविवार रात गांव में ही बिनौले के कार्यक्रम से 12.30 बजे परिवार और रिश्तेदारों के साथ पैदल ही घर लौट रही थी। इस दौरान युवती पीछे रह गई और अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के कालू और जीतू ने उसेघर से 200 मीटर दूर ही किडनैप कर लिया। उसके बाद गैंगरेप किया। उस पर तलवार से वार किया जिससे सिर, हाथ और चेहरे पर गहरे घाव हो गए। लड़की के चिल्लाने पर भाई और मां भागकर आए। बेटी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा कटा हुए थे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। होंश में आने पर घटना के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि कालू मईड़ा व जीतू ने तलवार से वार कर दिया। बचाव में हाथ आगे किया तो अंगुलियां-अंगूठा कट गए। कालू उससे शादी के लिए दबाव बना रहा था, मना करने पर गैंगरेप कर मर्डर का प्रयास किया। जिला अस्पताल बांसवाड़ा से उपचार के बाद युवती को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए और गैंगरेप और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किन्नर यशवंती की मार्मिक पुकार -रामराज्य आ गया, अब तो हमें अधिकार दो, 2 प्रतिशत आरक्षण, गरिमा गृह बनाओ, उच्च शिक्षा का मौका दो, दसवीं तक पहचान छिपाकर पढ़ते हैं, उसके बाद पढ़ना नामुमकिन बकरा काटते समय कलेजे का कच्चा पीस चबाया, गले में अटकने से मौत