( रेडिएशन और पर्यावरण भौतिकी में उभरते रूझान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का हुआ आयोजन)
24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय उदयपुर के विज्ञान संकाय के भौतिकी विभाग की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में रेडिएशन और पर्यावरण भौतिकी में उभरते रूझान विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में देशभर के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया और रेडिएशन एवं पर्यावरण भौतिकी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. गुरफान बेग – संस्थापक आईटीएम बैंगलोर, मुख्य वक्ता डॉ. जगदीश चंद्र व्यास – सऊदी अरब थे। सम्मेलन में आमंत्रित वक्ताओं में डॉ. रामित भट्टाचार्य, डॉ. रोशनी आमेटा, डॉ. रवि यादव, डॉ. हरीश सेठ, डॉ. परवेज अहमद अल्वी शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने रेडिएशन और पर्यावरण भौतिकी के विविध पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि पर्यावरण को लेकर आज पूरा विश्व चिंतित है। पिछले 100 वर्षो में हमने जो विकास किया है वह अद्भुत है। सेलफोन के हेग्जागोबल सेल्स के जरिए व केवल डेटा ट्रावेल करता है बल्कि जलवायु में रेडिएशन भी फैल रहा है। इसके विकल्प पर वैज्ञानिकों को कार्य करना होगा अन्यथा भविष्य की पीढ़ीयों पर स्वास्थ्य संकट गहराता रहेगा। वाहनों में डाले जाने वाले डीजल का विकल्प खोजना होगा, इसके लिए इलेक्ट्रीक वाहन व सोलर उर्जा की ओर अपने कदम बढ़ाने होंगे। इस दिशा में देश-दुनिया में परिवर्तन आया है। विज्ञान तकनीक का उपयोग करते हुए हमें पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना है। जापान में जो परमाणु विस्फोट हुआ, उसके दुष्परिणाम आज भी देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सा पद्धति में जो रेडिएशन का प्रयोग हो रहा है वो मानव समाज के लिए घातक हैं। जलवायु परिवर्तन ने मानव जीवन को प्रभावित किया है। समय रहते अभी भी नहीं संभले तो आने वाले समय में स्थिति ओर अधिक भयावह होने वाली है। मानव जीवन पर रेडीएशन का भी बहुत प्रभाव पड़ रहा है। इस अवसर पर डॉ. जयसिंह जोधा, डॉ. उत्तम प्रकाश शर्मा, डॉ. भावेश जोशी, डॉ. मंगल श्री दुलावत, डॉ. दीप्ति सोनी, डॉ. योगिता श्रीमाली, डॉ. खुशबू जैन, डॉ. पूजा जोशी, डॉ. हिमानी वर्मा, डॉ. ज्योत्सना पंवर, सुश्री शक्तिका चैधरी, सुश्री सिद्धिमा शर्मा, सुश्री लालिमा शर्मा सहित संकाय के सभी सदस्य विद्यार्थी व पीएचडी स्कॉलर्स उपस्थित थे। संचालन सिद्धिमा शर्मा ने किया जबकि आभार डॉ. योगिता श्रीमाली ने जताया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.