24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। जैसा कि दस्तूर है कि हर बार रिश्वतखोरों के पकड़े जाने पर घर की तलाशी होती है व उसमें लाखों के कैश व जमीन के कागजात व जेवर आदि मिलते हैं। नामांतरण खोलने की एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते कल गिरफ्तार हुए बिलड़ी गिरदावर दिनेश पंचाल के मामले में भी यही हुआ। डूंगरपुर एसीबी ने शुक्रवार को उदयपुर एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से गिरदावर को जेल भेज दिया। आरोपी गिरदावर की घर की तलाशी में 41.39 लाख रुपये कैश, 10 लाख के जेवरात के साथ करोड़ों की प्रोपर्टी के दस्तावेज, विभिन्न बैंक के खातों की पास बुक, आरडी खातों की पास बुक व एक लॉकर की चाबी मिली है. एसीबी लॉकर की अलग से तलाशी होगी।एसीबी डूंगरपुर के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने बिलड़ी के गिरदावर दिनेश पंचाल को गुरुवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.। एसीबी की टीम जयहिंद नगर स्थित उसके घर समेत कई ठिकानों पर तलाशी लेने भी गई थी। देर रात तक जांच चलती रही। एसीबी के डीएसपी ने बताया कि आरोपी गिरदावर दिनेश पंचाल के रिहायशी घर से 41 लाख 39 हजार 500 रुपए का कैश मिला है. शहर के रिहायशी कॉलोनी जय हिंद नगर में मकान नंबर 89 की रजिस्ट्री भी मिली है. इसके अलावा 6 भूखंड के कागजात मिले हैं, जिसमें राजस्व ग्राम डूंगरपुर में 2100 वर्गफीट का आवासीय भूखंड, आरोपी दिनेश पंचाल की पत्नी किरण बाला पंचाल के नाम श्रीमाल नर्सरी के पास 2100 वर्गफीट का भूखंड, राजस्व गांव भंडारियां में 1 बीघा 5 बिस्वा औद्योगिक संपरिवर्तन भूमि, तिजवड में 1 बीघा 7 बिस्वा औद्योगिक संपरिवर्तित भूमि, डूंगरपुर शहर में 810 वर्गफीट का कमर्शियल भूखंड, बिछीवाड़ा में नेशनल हाईवे 48 पर 6500 वर्गफीट का भूखंड मिला है. इसके अलावा एक लग्जरी कार एमजी हेक्टर प्लस, आरोपी गिरदावर और उसकी पत्नी के नाम कई आरडी खाते, बैंक खातों की पास बुक और चेक बुक, रिहायशी घर से 10 लाख के जेवरात और एसबीआई बैंक डूंगरपुर के बैंक के लॉकर की चाबी मिली है, जिसकी एसीबी की ओर से तलाशी ली जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भू-अभिलेख निरीक्षक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार ग्मरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के श्रृंगार के आभूषण चोरी