24 न्यूज अपडेट उदयपुर. योगेश गोयल भा०पु० से० के निर्देशानुसार, श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में श्री सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में गोवर्धनविलास पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए थाना हाजा के प्रकरण संख्या 447/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ मोटा पिता अमरसिंह उम्र 25 साल निवासी राजकीय वृद्धाआश्रम के सामने ओम बन्ना दक्षिण विस्तार योजना पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर को एक अवैध तलवार के साथ गिरफतार किया गया है। जिसको बाद अनुसंधान न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसको जेसी भेज दिया गया है।
घटना का विवरणः- पुलिस थाना गोवर्धनविलास पर एक सूचना प्राप्त हुई की एक बदमाश प्रवृति का युवक ट्रांसपोर्टनगर में आने जाने वाले व्यक्तियों को रोककर तलवार दिखाकर धमका रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल ट्रांसपोर्टनगर पहुंच देखा तो एक युवक अपने हाथ में तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। जो पुलिस टीम को देखकर अपनी बाईक चालू कर भागने लगा। जिसको पुलिस ने पिछाकर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ मोटा पिता अमरसिंह उम्र 25 साल निवासी राजकीय वृद्धाआश्रम के सामने ओम बन्ना दक्षिण विस्तार योजना पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर होना बताया। जिसको पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफतार कर उसके कब्जे से एक तलवार व एक मोटरसाईकल बरामद कि है
गिरफतारशुदा अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्डः– गिरफतारशुदा अभियुक्त प्रवीण उर्फ मोटा पिता अमरसिंह उम्र 25 साल निवासी राजकीय वृद्धाआश्रम के सामने ओम बन्ना दक्षिण विस्तार योजना पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर के विरूद्व लडाई-झगडे, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के कुल 12 प्रकरण दर्ज है।
पुलिस टीमः– 1. श्री भवानी सिंह राजावत पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास 2. श्री कालु लाल सउनि 3. श्री प्रदीप कुमार सउनि 4- श्री विकम सिंह कानि 1971 5- श्री जसवंत सिंह कानि 3214

