Site icon 24 News Update

राहगीरों के मोबाईल लूटने वाला गिरोह पकड़ा, मुख्य अभियुक्त सहित 2 बदमाश गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र टीम द्वारा राह चलते लोगों के मोबाईल लूटने वाले गिरोह को पकड़ दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर घटना में लूटा गया मोबाईल बरामद किया व विभिन्न कम्पनियों के 9 मोबाईल बरामद किये। प्रार्थी पूरण कुमार पुत्र तेजाराम उम्र 18 वर्ष निवासी मोकमपुरा पाली राजस्थान हाल हिरणमगरी सेक्टर 6 उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि वह और साथी संदीप और चिन्मय 23 मई को मादडी चौराहे से पैदल पैदल आकाशवाणी होते हुए हिरणमगरी सेक्टर 3 की तरफ जा रहे थे कि आकाशवाणी केन्द्र पर रात 8.30 पीएम पर पीछे से स्पेलन्डर मोटर साइकिल पर तीन लडके के आकर हाथ से मेरा फोन को झपेटा मार कर भाग गए। अन्धेरा होने से गाडी के नम्बर नहीं देख पाया एवं तीनों को अंधेरे की वजह से हुलिया भी नहीं देख सका। काले कलर की मोटरसाइकिल से फरार हो गए। वक्त घटना रात्री होने से तीनों ही रुम पर चले गए तथा उक्त घटना से हम घबरा गए थे जिस कारण गाँव चले गए इसलिए रिपोर्ट देने में देरी हुई है। इस पर एसपी उदयपुर द्वारा लुट व नकबजनी के अनट्रेस प्रकरणो के खुलासा करने हेतु अभियान चलाया जाकर सभी थानाधिकारीयो को उक्त प्रकरणों की खुलासे निर्देश दिये गये थे। उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर एंव छगन राजपुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन मे भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना प्रतापनगर द्वारा मादडी क्षेत्र में राहगीरों से लूटा मोबाईल बरामद किया अभियुक्तों से उदयपुर शहर में अन्य जगहों से लूटे विभिन्न कम्पनियो के 8 मोबाईल भी बरामद किये। मोबाईल धारकों के बारे में मालूमात की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश गमेती पुत्र जालमा गमेती उम्र 20 साल निवासी खेमपुरा पुलिस थाना प्रतापनगर, उदयपुर, विशाल गमेती पुत्र डालचन्द गमेती उम्र 18 साल निवासी श्याम वाटिका के पास दक्षिणी सुन्दरवास को पकड़ा।

Exit mobile version