15 दिन समझाइश, फिर करेंगे सघन कार्रवाई 24 न्यूज़ अपडेट राजसमंद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 “परवाह” का आयोजन 31 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। जिला परिवहन कार्यालय में उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के दौरान गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षा, इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल, मूल्यांकन और संलग्नता को अपनाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने की अपील की। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। आई.डी.टी.आर. रेलमगरा से गौरव शर्मा ने कहा, “सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सीट बेल्ट लगाएं।” यातायात पुलिस के सुरेश चंद्र ने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और उन्हें हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। पी.डब्ल्यू.डी. से एस ई मगनी राम रैगर ने सड़क साइन और कर्व को नजरअंदाज न करने की बात कही, साथ ही नियमित स्पीड लिमिट पर वाहन चलाने का महत्व बताया, अन्यथा दुर्घटनाओं का खतरा हो सकता है। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी शर्मा ने बताया कि इस माह भर के कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। पहले 15 दिनों में समझाइश दी जाएगी, इसके बाद सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर चालान बनाए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में कार्यालय के एमवीआई रोहित सिंह सोलंकी, कनिष्ठ सहायक बनवीर सिंह, सहायक प्रोग्रामर सूर्यभान सिंह चौहान, सूचना सहायक लक्ष्मीनारायण सैनी, कार्यालय के गार्ड, यातायात पुलिस के जवान, मोटर ड्राइविंग स्कूल के पदाधिकारी, डीलर एसोसिएशन, ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।—000— Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलक्टर असावा ने कुंवारिया में आमजन को दी समस्याओं से राहत कलक्टर ने डुमखेडा और जोधपुरा में आधुनिक कृषि गतिविधियों का किया अवलोकन