24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में शुक्रवार रात को राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच मारपीट और फायरिंग के मामल ेमें 8 जनों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मकराना जख्मी हुए थे जिन्हें उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आज राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत को गिरफ्तार कर लिया। शेखावत के 5 और महिपाल सिंह मकराना के 2 साथियों सहित एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई हैं। शेखावत ने कहा कि मकराना चार लोगों के साथ चित्रकूट इलाके में स्थित मेरे कार्यालय में आया और फायरिंग कर दी। इस पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ा। उसके साथ मारपीट की। महिपाल सिंह मकराना की पत्नी वर्षा ने शिव सिंह और उनके साथियों पर फायर करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं इनमें दोनों पक्ष मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। शिव सिंह शेखावत ने मीडिया से कहा है कि , ’मकराना का शुक्रवार को मेरे छोटे भाई के पास फोन आया था। कह रहा था कि बैठकर बात कर लेते हैं। सभी बात कर रहे थे। वो शायद नशे में था। इस बीच उसने मेरे ऊपर फायर कर दिया। फायर जमीन पर लगा। इसके बाद मेरे गनमैन से इसके सिर पर बंदूक का बट मार दिया। मकराना के साथ तीन लोग और थे। हमने उन सभी को पकड़ लिया।’ इस बारे में महिपाल की पत्नी वर्षा का बयान आया है कि – ’इनको (महिपाल सिंह) धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्ठा कर रखे थे। उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखे से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया।’ इस बारे में पहले गोली लगने की बात थी मगर यह गलत साबित हुई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया कि दोनों के पास गनमैन हैं। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय से लिए गए सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2023 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना के बीच राजपूत समाज में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। यह घटना भी इसी कडी में थी। दोनों ही गुट लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते आए हैं। आपको बता दें कि साल 2017 में श्री राजपूत करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कालवी ने पद्मावत मूवी को लेकर प्रदर्शन् किया था व करणी सेना के कई गुट इसमें शामिल हुए। उसके बाद से कई गुट सामने आई व उनमें वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदेश के 4 करोड़ 35 लाख व्यक्तियों को दिया जा रहा है खाद्य सुरक्षा का लाभ – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री निम्स यूनिवर्सिटी प्रो चांसलर, प्रो. अमेरिका सिंह के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने जिंक फुटबॉल एकेडमी का किया विजिट