Site icon 24 News Update

राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई विभुति सेठिया

Advertisements

परिवार और नगर का नाम किया रोशन

निम्बाहेडा।मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर द्वारा 3 अक्टूबर को आयोजित हुए 32 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा उदयपुर के सिंघवी परिवार की पुत्रवधू एवं निम्बाहेड़ा नगर के सेठिया परिवार की पुत्री व श्री नकुल जी सिंघवी की धर्मपत्नी विभुति सेठिया को एम.एस. सी.(साईकोलॉजि) में टॉप करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
विभुति सेठिया ने राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल के लिए सम्मानित होकर अपना ही नही नगर निम्बाहेड़ा एवं सिंघवी व सेठिया परिवार का भी नाम रोशन किया। विभुति नगर निम्बाहेड़ा के सुरेंद्र कुमार सेठिया ( ए. डी. पी.) की सुपुत्री है।
विभुति सेठिया की इस उपलब्धि के लिए परिवार जनों, मित्रों एवं अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं व ग्रुपो द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

Exit mobile version