Advertisements
24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। बजट पर अपने विचार रखते हुए अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मनोज जोशी ने बताया कि लघु उद्योग भारती की ओर से मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री सहित उच्च अधिकारियों से बजट पूर्व चर्चा में जिन विषयों को उठाया गया था, उनमें से अनेकानेक विषयों पर राज्य सरकार द्वारा सकारत्मक रुख रखते उद्योगों के हित में निर्णय किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक उत्थान व विकास हेतु नई औद्योगिक नीति; निर्यात को प्रोत्साहन करने के लिए नई एक्सपोर्ट पॉलिसी; नई खनिज नीति; एग्रो प्रोसेसिंग 2024-कृषि आधारित उद्योगों के लिए नई पॉलिसी की घोषणा के अतिरिक्त भी औद्योगिक विकास व कौशल प्रशिक्षण आदि के साथ रिको, फायर एनओसी संबंधी अनेकानेक सुखद निर्णय लिये गये हैं इससे राज्य में ओद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

