24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने आज लोकतंत्र के उच्च सदन राज्यसभा में उदयपुर क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र को श्रेत्रीय पासपोर्ट केंद्र में परिवर्तन किए जाने को लेकर सदन में सभापति महोदय के समक्ष अपना प्रस्ताव रखकर भारत सरकार से क्षेत्रीय पासपोर्ट केंद्र मांग की।राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने सदन में सभापति को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से मांग की की उदयपुर संभाग जनजाति बहुल है और केंद्र द्वारा टी एस पी क्षेत्र घोषित कर रखा है यहां के रहवासियों को पासपोर्ट की सुविधा हेतु 2017 में पासपोर्ट सेवा केंद्र तत्कालीन विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा प्रारंभ किया गया और उन्होंने उसे समय भरोसा दिलाया था कि 5 वर्ष बाद इस पासपोर्ट सेवा केंद्र को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा परंतु 7 वर्ष बीतने के पश्चात भी यह अपग्रेड नहीं हो पाया वर्तमान में प्रतिदिन 300 से 350 आवेदन इस पासपोर्ट कार्यालय पर प्राप्त होते हैं इस हिसाब से प्रति वर्ष 50 से 60 हजार आवेदन इस कार्यालय को प्राप्त होते हैं। उन्होंने सभापति से आग्रह करते हुए कहा कि उनके माध्यम से भारत सरकार से मांग करते हैं कि उदयपुर के पासपोर्ट सेवा केंद्र को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में परिवर्तन करने का श्रम करावे जिससे इस उदयपुर के जनजाति बहुल क्षेत्र जिसमें डूंगरपुर बांसवाड़ा प्रतापगढ़ चित्तौड़ भीलवाड़ा राजसमंद पाली आदि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. महेश पालीवाल बने जिला खेल अधिकारी उदयपुर- बडी सादड़ी रेलगाड़ी नए समय की बजाय पहले वाले समय पर ही चलेगी, सुबह 5ः55 बजे बड़ीसादड़ी से होगी रवानगी, लोगों की नाराजगी के बाद लिया फैसला