Site icon 24 News Update

राज्यपाल कलराज मिश्र 1 जुलाई को बांसवाड़ा आएंगे, गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। राज्यपाल कलराज मिश्र 1 जुलाई को बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वो यहां 12.15 मिनट पर विश्वविद्यालय के हेलीपेड पर आएंगे। परिसर में गुलाब वाटिका और सभागार का लोकार्पण करेंगे। 12.35 से 1.25 मिनट तक मुख्य समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान सांसद राजकुमार रोत और मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी कार्यक्रम में संबोधित करेंगे। कुलपति प्रो के एस ठाकुर ने बताया कि बांसवाड़ा में स्थापना के बाद यह 9वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्यपाल इसके बाद ऑल इंडिया कॉमर्स कांफ्रेंस में भाग लेंगे जो जीजीटीयू और पेसिफिक यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में आयोजित हो रही है। इसके बाद राज्यपाल जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version