Advertisements
24 News Update उदयपुर, 28 अप्रैल। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 5 मई को उदयपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 5 मई को सुबह 11:25 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अगले दिन 6 मई को सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल कटारिया डबोक पहुंचने के बाद दोपहर 12:10 बजे महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचकर कार्डियोलॉजी यूनिट का शुभारंभ करेंगे तथा आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित समयानुसार 6 मई को सुबह 11:10 बजे वे डबोक एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस प्रकार उनका उदयपुर प्रवास लगभग 23 घंटे 45 मिनट का रहेगा।

