24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में पेपर लीक और नकल के आरोप में 9 कनिष्ठ सहायकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी उदयपुर कोर्ट में पोस्टेड हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की जांच में सामने आया कि 26 परीक्षार्थियों ने ब्लूटूथ डिवाइस से नकल की थी, जिनमें से 18 संदिग्ध पाए गए। इस घोटाले का मास्टरमाइंड बीकानेर की पोरव गैंग को बताया जा रहा है, जिसने 18-20 लाख रुपये लेकर परीक्षार्थियों को नकल करवाई। पोरव गैंग ने बीकानेर से स्क्ब् भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक किया था। गैंग ने 20 लाख रुपये लेकर परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करवाई। परीक्षा 12 और 19 मार्च 2023 को आयोजित हुई थी। परिणाम 11 जून 2023 को घोषित हुआ था। परीक्षा 2800 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी। 9 जिलों में छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत थे। पोरव गैंग के मास्टरमाइंड को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य 17 संदिग्ध परीक्षार्थियों की जांच जारी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को नौकरी से बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। अन्य भर्तियों में भी संभावित नकल की जांच कर रही है। ईओ और आरओ भर्ती में भी हुआ था घोटाला। बीकानेर निवासी पोरव कालेर ने एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और राजस्व अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 में भी इसी तरह नकल करवाई थी। इस मामले में भी बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां हो सकती हैं। राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 में बड़े स्तर पर पेपर लीक और नकल का मामला सामने आया है। छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है कि पेपर लीक गैंग ने लाखों रुपये लेकर परीक्षा में हेरफेर की। राज्य सरकार और न्यायपालिका के लिए यह गंभीर मामला है, क्योंकि पकड़े गए आरोपी विभिन्न अदालतों में कार्यरत थे। आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। बताया जा रहा है कि विदेश से ब्लूटूथ मंगवाए गए थे। रीट-पटवारी एग्जाम में भी नकल करवा चुका है सरगना। आपको बता दें कि हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 साल 2023 में 12 और 19 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक हुई थी। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर की ओर से आयोजित परीक्षा का परिणाम 11 जून 2023 को जारी किया गया था। यह परीक्षा 2800 से ज्यादा पदों के लिए आयोजित की गई थी।
राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती घोटालो में 9 गिरफ्तार, इनमें से 2 उदयपुर कोर्ट में कार्यरत, 26 पर नकल का आरोप

Advertisements
