24 न्यूज अपडेट शाहपुरा. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाहपुरा की बैठक प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आदर्श विद्या मंदिर गांधी पुरी शाहपुरा मे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री अजमेर संभाग सुरेंद्र जी नामा के आथित्य में एवं जिलाध्यक्ष श्री महेश कुमार शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई l इसमें जिले से समस्त शाखाओ के अध्यक्ष, मंत्री एवं सदस्य उपस्थित रहे l उप शाखा के चुनाव इसी माह में संपन्न करने का निर्णय लिया गया l फुलिया कला उप शाखा चुनाव 8 सितंबर, बनेड़ा उप शाखा चुना 8 सितंबर कोटडी उप शाखा चुनाव 8 सितंबर शाहपुरा उप शाखा का चुनाव 22 सितंबर, जहाजपुर उप शाखा चुनाव 22 सितंबर को होंगे इस पर निर्णय हुआ l संगठन के संस्थापक श्रद्धेय श्री जय देव जी पाठक जन्म शताब्दी कार्यक्रम योजना पर चर्चा हुई l समस्त उपशाखा अपनी कैसबुक, वाउचर फाइल, बैंक पासबुक एवं चेक बुक जिला निर्वाचन अधिकारी को जमा करवाई गई l इसमें जिला मंत्री संजीव कुमार शर्मा ने निम्न शिक्षकों की समस्याओं को पुरजोर रखा –शाहपुरा जिला शिक्षा अधिकारी की शाला दर्पण आईडी जेनरेट हो , जिससे MACP, स्थाईकरण आदि कार्य अति शीघ्र संपन्न हो सके ओपीएस लागू रहे इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी lमहात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में लगे कंप्यूटर शिक्षकों का पद सृजन नहीं होने से पूरे राज्य में वेतन की समस्या आ रही है , समाधान करावे,डी.पी.सी.शीघ्र प्रारंभ हो lएम डी एम कुकिंग कन्वर्जन की राशि बकाया चल रही है जल्दी से जल्दी समाधान हो l2018 के बाद तृतीय श्रेणी अध्यापकों की अभी तक जिला स्तरीय वरीयता सूची जारी नहीं हुई है lअध्यापक भर्ती 2012 के रिवाइज्ड रिजल्ट 2017 वाले अध्यापको का डीपीसी आधार वर्ष 2012- 2013 ही माना जाकर स्थाई वरीयता सूची में इंद्राज किया जाकर डीपीसी में सम्म्मलित करवाने का श्रम करावे,ज्ञात हो इन अध्यापकों को वर्ष 2017-2018 में जोड़ रखा है,जबकि सभी अध्यापकों को नोशनल लाभ मिल चुका है अर्थात जिले में और विभाग में ज्वाइनिंग डेट 2012 शाला दर्पण पर है,तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थानांतरण अति शीघ्र हो l2022 में नवनियुक्त अध्यापकों का स्थाईकरण आदेश अति शीघ्र हो lशिक्षकों को BLO सहित गैर सरकारी कार्यों में नहीं लगाया जाए साथ ही ऑनलाइन कार्य तुरंत बंद हो lजिला बैठक में संभाग महिला संगठन मंत्री इंदिरा धूपिया, जिला कोषाध्यक्ष सांवरिया लाल जाट, जिला महिला उपाध्यक्ष चंदा सुवालका, शाहपुरा उपशाखा अध्यक्ष अमर सिंह मंत्री हनुमान प्रसाद शर्मा फुलिया उपशाखा अध्यक्ष सत्यनारायण सुथार मंत्री आलोक प्रजापति जहाजपुर अध्यक्ष पवन जोशी कोटडी संयोजक दुर्गा शंकर शर्मा सहसंयोजक पुष्पेंद्र बनेड़ा पवन जांगिड़ मुकेश जोशी जिला प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश शर्मा नवरत्नमल बगड़िया राकेश सोनी मुकेश कुमावत सीताराम चौधरी नयन बुला सोनाली मालू प्रिया सोनी अनंत संजय त्रिपाठी दिनेश लक्षकार सीताराम यादव अनेक प्रदेश प्रतिनिधि जिला प्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 4सितंबर से शुरू की जायेगी मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित