Site icon 24 News Update

राजस्थान में 23,820 पदों पर निकली भर्ती: 8वीं पास उम्मीदवार 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार ने 23 हजार 820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली है। स्वायत्त शासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन 27 सितंबर की देर रात जारी किया है। राजस्थान के मूल निवासी 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा, जिसमें तीन गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को सिलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद 2 महीने सफाई करके दिखाना होगा। इसका सरकार की ओर से नियमानुसार भुगतान भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें 2 साल प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।

Exit mobile version