Site icon 24 News Update

BOB Recruitment 2025: अब बैंक में जॉब करने का सपना होगा पूरा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली भर्ती

BOB Recruitment 2025: अब बैंक में जॉब करने का सपना होगा पूरा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली भर्ती
Advertisements

BOB Recruitment 2025: अब बैंक में जॉब करने का सपना होगा पूरा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली भर्ती बैंक ऑफ़ बड़ौदा में निकली बम्पर भर्ती . इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च को क्लोज होनी थी, लेकिन बैंक की ओर से इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी दी गई है. यह निर्णय उम्मीदवारों को आवेदन के लिए और थोड़ा समय देने के लिए लिया गया है, ताकि इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स जो फॉर्म भरने से चूक गए, वे आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें. आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी।

जॉब नोटिफिकेशन 

इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें…

Read Also: Vivo लाया 80W फ़ास्ट चार्जिंग 5,500mAh बड़ी बैटरी के साथ आया Vivo V40e 5G स्मार्टफोन

आवेदन की तारीख में बढ़ोतरी 

पहले विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 मार्च 2025 कर दिया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

भर्ती की जानकारी 

बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती के जरिए कुल 518 विशेषज्ञ अधिकारी के पदों को भरने जा रहा है. इन पदों के लिए आयु सीमा 22 से 43 साल के बीच निर्धारित की गई है, जो पदों के अनुसार अलग-अलग है. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

आवेदन की फ़ीस 

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: 600 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार: 100 रुपये + लागू कर + भुगतान गेटवे शुल्क

सिलेक्शन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इन सभी राउंड्स में सफल होने पर ही उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा.

आवेदन की प्रोसेस 

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. पर जाएं.
  2. होम पेज पर ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें और ‘बीओबी एसओ भर्ती 2025’ लिंक का चयन करें.
  3. अगर आप नए यूजर हैं या रजिस्ट्रर्ड नहीं हैं तो नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  4. अपना क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें और पर्सनल, एकेडमिक आदि डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें.
  5. अब अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करें.
  6. अपनी कैटेगरी के मुताबिक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
  7. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें.
Exit mobile version