24 न्यूज़ अपडेट सलूम्बर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में होटल गणगौर जयपुर में आयोजित की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले काफी समय से शिक्षा विभाग का पूरा ढांचा बिगड़ा हुआ पड़ा है। पिछले चार सत्रों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक की पदोन्नतियां नहीं होने से प्रदेश के स्कूलों में हजारों वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता व शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त होने से विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। चार महीने बाद भी छात्रों को स्कूल यूनिफार्म नहीं मिली है । प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 37 हजार से अधिक शिक्षक दो साल से अधिशेष चल रहे हैं, लेकिन उनका समायोजन नहीं किया जा रहा है। प्रदेश में हजारों शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सलूम्बर जिला अध्यक्ष स्वरुप सिंह शक्तावत ने लंबित डीपीसी एवं तृतीय श्रन्नी शिक्षिको के स्थाना तरण खोलने की मांग रखी
प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि पिछले 6 सालों से तबादला नीति बनाने और लागू करने के नाम पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं कर सबसे बड़े शिक्षक संवर्ग की अनदेखी की जा रही है आए दिन शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर वापस लेने से विभाग की साख गिरती है।बैठक में संघ के नवीन संशोधित विधान के प्रारूप का अनुमोदन कर तैयार करने संघ का पंजीयन कराने के प्रस्ताव पारित कर कई नीतिगत निर्णय लिए गए। इस दौरान सतीश जैन को संघ का नया कोषाध्यक्ष बनाकर पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा का सम्मान किया गया।संघ के प्रवक्ता नारायण सिंह ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री ,शिक्षामंत्री एवं शीर्ष अधिकारियों से मिलकर शिक्षक संवर्ग की वर्षों से रुकी हुई डीपीसी कराने, राज्य में शिक्षकों की पारदर्शी तबादला नीति बनाकर डिजायर सिस्टम समाप्त कराकर जल्द सभी श्रेणी के शिक्षकों के स्थानांतरण शुरू करने, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को मिड डे मील ,दूध वितरण, बीएलओ सहित सभी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, न्यायालय प्रकरणों का निस्तारण होने तक वरिष्ठ अध्यापक ,व्याख्याता, वाइस प्रिंसिपल डीईओ को तदर्थ पदोन्नति देने,ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को 10 फ़ीसदी विशेष ग्रामीण भत्ता देने, युवा एवं प्रतिभाशाली शिक्षकों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले इसके लिए उप प्रधानाचार्य के वर्तमान सेवा नियमों में संशोधन कर 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाने के प्रावधान लागू करने, शिक्षक व कर्मचारियों को 8,16 ,24 व 32 वर्षीय सेवा पर पदोन्नति पद का चयनित वेतनमान दिए जाने, शिक्षक संवर्ग की लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति दूर कर केंद्र के समान तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ग्रेड पे 4200 वरिष्ठ अध्यापक की 4800 तथा व्याख्याता की 5400 कर पे रिवाइज करने तथा वर्ष 2006 से 08 के मध्य नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों और प्रबोधक के देय मूल वेतन 11 हजार 170 रुपए की विसंगति को दूर कर मूल वेतन 12 हजार 900 निर्धारित कराने की मांगों के निराकरण को लेकर ज्ञापन देकर वार्ता की जाएगी। बैठक में विजय कुमार शर्मा, भंवराराम जाखड़ ,ऋषि कुमार यादव, रामप्रताप मीणा,सीताराम शर्मा, सत्येंद्र सिंह यादव, मनोज शर्मा,कन्हैया लाल सैनी, हरीसिंह गुर्जर,सतीश जैन ,रूपलाल मीणा ,स्वरूप सिंह शक्तावत ,मुकेश मीणा,मोहम्मद जाकिर, नवीन व्यास, महेंद्र सिंह, रनवीर यादव सहित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री मौजूद रहे। बैठक की कार्यवाही का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने किया।
वाक्स
पूर्व कोषाध्यक्ष सीताराम शर्मा को दी विदाई सतीश जैन को सौंपी नई जिम्मेदारी
प्रदेश कार्य कार्यकारिणी की बैठक में पिछले 20 सालों से कोषाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे कोटा के सीताराम शर्मा के राजकीय सेवा सेवा से सेवा निवृत होने पर विदाई दी गई। उनके स्थान पर उदयपुर के सतीश जैन को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया ।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा सहित अन्य ने दोनो पदाधिकारियों का साफा पहनाकर माला पहनाकर स्वागत किया।

