Site icon 24 News Update

राउमावि सापोल का शिक्षक महेश कुमार गिरफ्तार, डमी अभ्यर्थी बिठा कर पास की थी अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा-2022

Advertisements

,
24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 में अपनी जगह किसी डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवा कर परीक्षा पास कर मजे से नौकरी कर रहे अध्यापक महेश कुमार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। महेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सापोल पंचायत समिति जिला राजसमंद में शिक्षक के पद पर तैनात था। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने मीडिया को बताया कि बताया कि नाइयों की ढाणी डेडवा खुर्द सांचौर का रहने वाला महेश कुमार अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सापोल पंचायत समिति राजसमंद में पोस्टेड है। वर्ष 2022 में महेश कुमार अध्यापक लेवल भर्ती परीक्षा में अपनी जगह डमी अभ्यर्थी हनुमानाराम विश्नोई को बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी। इस मामले में एक जना पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।  जबकि हनुमान विश्नोई गिरफ्तार हो चुका है। हनुमान को एक साल पहले ही पुलिस ने पकडा था व उससे भारी मात्रा में कैश बरामद किया था। हनुमान ने उदयपुर में भी सेकण्ड ग्रेड परीक्षा में एक कैंडिडेट के लिए डमी के रूप में परीक्षा दी थी। वह बाडमेर में समदडी का रहने वाला है। हनुमान को इसी साल जनवरी में हाईकोर्ट से जमानत हुई।

Exit mobile version