24 न्यूज अपडेट, मुंबई। बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन एक और कंट्रोवर्सी में फंसती हुई नजर आ रही है। उन पर और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे मोहम्मद ने बताया कि शनिवार रात को वे अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। वहां से हम भी निकल ही रहे थे कि तभी रवीना की गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई। इसकी वजह से उनकी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकवास करने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। इधर वायरल वीडियो में रवीना टंडन लोगों से वीडियो शूट ना करने की गुजारिश कर रही हैं। रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। लोग पुलिस को बुलाने की बात कर रहे हैं। पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, ’आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।’ रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, ’प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..।’ जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। पीड़ित महिला के बेटे मोहम्मद ने भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। इसी बीच दैनिक भास्कर से बात करते हुए रवीना की मैनेजर और टीम ने एक्ट्रेस पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। रवीना की मैनेजर कहा कि एक्ट्रेस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उल्टा जिन लोगों ने शिकायत की है उन्होंने रवीना को मारा है। रवीना को बहुत चोट भी आई है। घटना के बाद रवीना टंडन चली गई व पीड़ित परिवार तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंचे। रवीना टंडन के पति और ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वे केस दर्ज कराने पर अड़े रहे। मोहम्मद ने कहा कि खार पुलिस स्टेशन में 4 घंटे तक इंतजार किया पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। ‘उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए।
रवीना टंडन पर नशे में चूर होकर बुजुर्ग महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

Advertisements
