Site icon 24 News Update

रमज़ान का पवित्र माह शुरू बोहरा समुदाय ने रखा पहला रोज़ा, मस्जिदों में तैयारियां शुरू

Advertisements

उदयपुर। पवित्र माह रमजान का महीना दाऊदी बोहरा समुदाय के हिजरी कैलेंडर के अनुसार आज 28 फ़रवरी 2025 बरोज़ शुक्रवार को शुरू हुआ। इस माह में समाजजन पूरे महीने के रोज़े रख कर सभी पांचो वक्त की नमाज़ मस्जिदों में अदा करते है। इस माह में मस्जिदों में नमाज़ियों की चहल पहल और इफ्तारी के समय मुस्लिम मोहल्लो की रौनक पूरे परवान पर होती है।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ावाला ने बताया की रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोहियदपुरा, खानपुरा, चमनपुरा, खांजीपीर, खारोल कॉलोनी और पुला स्थित हॉल में प्रतिवर्ष की भांति रमज़ान की नमाज़ अदा की जाएगी। इस माह में लोग रोज़े, इबादत, ज़कात और सदका (दान) देने का विशेष महत्व है।

दाऊदी बोहरा जमाअत के अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रसावाला ने बताया कि समुदाय 28 फ़रवरी 2025 से पहले रोज़े से रमज़ान करीम का आगाज़ किया । आज से आगामी 30 दिनों तक समाजजन रोज़े और इबादत में मशगूल रहेंगे। रमज़ान की आमद को लेकर सभी मस्जिदों में नमाज़ और इबादत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वहीँ दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव फ़िरोज़ हुसैन टीन वाला ने बताया कि रमज़ान माह में 22 तारीख यानि 21 मार्च 2025 को लैलतुल कद्र की रात मनाई जाएगी जबकि आखिरी जुमा यानि जुमातुल विदा 29 रमज़ान (28 मार्च 2025) को मनाया जायेगा। 30 रोज़े पूरे होने पर ईद उल फ़ित्र का त्यौहार रविवार 30 मार्च 2025 को मनाया जायेगा।

Exit mobile version