24 न्यूज अपउेट ब्यूरो। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आज राजस्थान में बीएसपी का चैप्टर क्लॉज हो गया। बीएसपी के दोनों विधायकों को शिवसेना (शिंदे) की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। राजस्थान के सादुलपुर से विधायक मनोज न्यांगली और बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर ने बीएसपी छोड़कर शिवसेना शिंदे का दामन थाम लिया। दोनों विधायकों के पार्टी बदल करने से राजस्थान विधानसभा में अब बहनजी मायावती की पार्टी के विधायकों की संख्या जीरो हो गई है। बीएसपी के विधायक पहले भी दो बार 2008 और 2018 में चुनाव जीतने के कुछ समय बाद पार्टी बदल चुके हैं। नवंबर-दिसंबर, 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने दो सीट जीती थीं।। सादुलपुर सीट पर मनोज न्यांगली ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 2475 वोट से शिकस्त दी थी। बाड़ी में जसंवत सिंह गुर्जर ने तीन बार के विधायक और बीजेपी प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा को 27,424 वोटों से हराया था। मनोज न्यांगली विधानसभा चुनाव-2013 में पहली बार बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। वे 2018 के चुनाव में कांग्रेस की कृष्णा पूनिया से हार गए थे। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर बीएसपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। जसंवत सिंह गुर्जर 1998 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बाड़ी से विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार चार विधानसभा चुनाव हार गए। 20 साल बाद 2023 में बीएसपी के टिकट पर वे फिर से विधानसभा पहुंचे। इससे पहले भी बीएसपी के विधायक दो बार पाला बदल चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 6 सीटें बीएसपी ने जीती थी। बाद में मई, 2009 में सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 में भी बीएसपी से 6 विधायक बने। सितंबर, 2019 में सभी 6 एमएलए कांग्रेस में शामिल हो गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यो कई वेई ग्यो….रात को लोग सोए तो सब ठीक था, सुबह देखा तो 40 फीट गहरा गड्ढा मेजबान विद्यापीठ टीम बनी ऑल इंडिया इंटर जोनल महिला हैंडबॉल स्पर्धा की चेम्पियन