Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। यूथ कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन के तहत आज राजस्थानभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उदयपुर में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेशन के बाहर भेजा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने नहीं करने दिया रेलवे स्टेशन में प्रवेश। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां। नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध स्वरूप रेल रोकने पहुंचे थे स्टेशन। हरिद्वार वाली रेल रोकने की थी योजना। स्टेशन के बाहर पुलिस जाब्ता रहा तैनात रहा।

