24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा । निंबाहेड़ा में यहां शुक्रवार को युवा कांग्रेस एवम् एन एस यू आई परिवार के पदाधिकारियों द्वारा उपखंड मुख्यालय पर मोदी सरकार के मंत्री एवम् भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह जादोन बताया कि भाजपा के नेता कुछ दिनों से एक सोची समझी साजिश से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, यू. पी. सरकार में मंत्री रघुराज सिंह, दिल्ली भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह, विधायक संजय गायकवाड ने कांग्रेस नेता देश की आवाज़, लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ उक्त भाजपा के नेताओ द्वारा अनर्गल बयान दिए गए, जिसमें राहुल गांधी को जान से मारने उनकी जीभ काटने जैसे बयानों की निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवम् एन एस यू आई परिवार के पदाधिकारियों द्वारा गौर निंदा करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन कर इन भाजपा नेताओं के नरेन्द्र मोदी का पूतला दहन किया।युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट ने बताया कि राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, लोकतंत्र की मजबूती की बुलंद आवाज है। भाजपा नेता इन बयानों से राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहते है पर इन कायर बयानों से कोई डरने वाला नहीं है। बीजेपी द्वारा किए गए इस कृत्य का हम कड़े शब्दों में विरोध करते है। एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम अहीर ने बताया कि युवा कांग्रेस एवम् एन एस यू आई परिवार के पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के इन भाजपा नेताओं के खिलाफ़ निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर अपना नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर किया।छात्र प्रतिनिधि भंवरसिंह शक्तावत ने बताया कि भाजपा के उक्त नेताओ द्वारा राहुल गाँधी पर अमर्यादित अर्नगल एवं अशोभनीय टिप्पणी किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन पर कोई रोक नहीं लगाई इससे ये साबित होता है की भाजपा की सोच सिर्फ़ नफ़रत फैलाने की है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं फलवा सरपंच भोपराज टाँक, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना, युवा कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश महासचिव यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, जिला सचिव राजेश अस्तोलिया, नरेन्द्र जायसवाल, नेत्रपाल सिंह, बंशी मीणा, विधानसभा सचिव महेश मीणा, मिडिया सहसंयोजक देवीलाल धाकड़, ब्लॉक महासचिव नितेश आंजना, ब्लॉक सचिव बँटी मीणा, विकास धाकड़, नगर सचिव सुरेश मीणा, मीडिया संयोजक किशोर शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी, पुर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, सहित पार्टी कार्यकर्ता आमजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व ओजोन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन राष्ट्रीय दशहरा मेला-2024 ,दस दिवसीय दशहरा मेला आयोजन से पूर्व दुकानदारों और आमजन में उत्साह ,दशहरा मैदान पर पहुंचने लगे रहट और झूले