24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजनगर में दो दिन पहले दो युवकों की पिटाई के मामले में शनिवार को पुलिस की ओर से सभी छह आरोपियों की परेड करवाई गई। सरेराह परेड में ये लोग लंगड़ाते हुए दिखाइ्र्र दिए। याने यहां भी पुलिस की एलबीडब्ल्यू या पगबाधा वाली थ्योरी काम कर गई। आपको बता दें कि राजसमंद में राजनगर थाना सर्कल में राहुल और कृष्णा की पिटाई के बाद तनाव व्याप्त हो गया था। शुक्रवार को राजनगर थाने के सामने हनुमान चालीसा पढी गई। पुलिस ने आज 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कुल 6 आरोपियों की मार्केट में परेड निकाली गई तो लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। गुरुवार रात्रि को 4 युवकों ने इन युवकों को पीट दिया था। राजनगर क्षेत्र में तनाव हो गया था व आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित पुलिस के आलाधिकारियों व एडीएम नरेश बुनकर ने बातचीत की व भरोसा दियाया। शनिवार दोपहर 6 आरोपियों की मार्केट में परेड निकाली तो लोग नारे लगाने लगे। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राजनगर में दो युवकों के साथ जानलेवा हमला कर माहौल बिगाड़ने वाले बदमाशों यादव मोहल्ले के दो युवकों के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला कर फरार हो गये थे। जिसके बाद युवकों की ओर से नामजद रिपोर्ट दी गई। तीन बदमाश कालू उर्फ इकरार सिलावट (23) पुत्र खलील मोहम्मद, बिलाल उर्फ ढेंबरी (21) पुत्र हिसाम खॉ, आसिफ अली उर्फ फैजान निवासी राजनगर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एसपी ने अपील की कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर विश्वास नही करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर झूठी खबर पोस्ट की जायेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। किसी भी तरह की छोटी बड़ी घटना की सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दें।
युवकों से मारपीट के 6 आरोपियों की हुई सरेराह परेड, लंगड़ाते हुए ‘पगबाधा’ हो गए आरोपी

Advertisements
