Site icon 24 News Update

यात्रीगण कृपया ध्यान दें……उदयपुर-जम्मूतवी कल उदयपुर से डेढ़ घंटा लेट रवाना होगी

Advertisements

24 न्यूज चित्तौड़गढ़। उदयपुर-जम्मूतवी शुक्रवार को डेढ़ घंटा लेट रवाना होगी। इसी वजह रेल लाइन पर हो रहा है कोनकोर्स निर्माण का काम बताया जा रहा हैं। बताया गया है कि फिरोजपुर मंडल के जालन्धर कैंट स्टेशन पर लाइन पर काम होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। ऐसे मेंं इस ट्रेन को री-शेड्यूल किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के जालन्धर कैंट स्टेशन पर लाइन 1 और 2 में कोनकोर्स निर्माण का काम चल रहा है। इसके कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी। गाड़ी संख्या 04655, उदयपुर-जम्मूतवी रेलसेवा 7 जून, 14 जून और 21 जून को उदयपुर से डेढ़ घंटे की देरी से रवाना होगी। उसी लाइन पर काम होने के कारण यही ट्रेन 7 जून, 14 जून और 21 जून को उदयपुर से रवाना होने के बाद फिरोजपुर मंडल पर रेगुलेट रहेगी।

Exit mobile version