Site icon 24 News Update

मौसम विभाग से इंदर राजा ने कहलवाया-गांव बाहर गोठ करो, तीन दिन का उदयपुर में रहेगा महापड़ाव….वीडियो भी देखें

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। इंदर राजा पिछले कुछ दिनों से ऐसे रूठ गए हैं कि एक बूंद नहीं बरसा रहे हैं अलबत्ता बारिश की जगह पसीने की बूदें हम सबको हैरान परेशान कर रही है। जरूरत है झमाझम की झड़ी की ।तो अब लगता है वो पल आने वाला है। मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले पूर्वानुमान में उदयपुर को भी शामिल किया है। तीन दिन तक इसके जोग संजोग बन रहे हैं। इंदर राजा ने कहलवाया है कि इसके लिए गांव बाहर गोठ करनी जरूरी होगी तभी भरपूर बारिश का आनंद मिल पाएगा। इसके अलावा अन्य साधारण टोटकों से काम नहीं चलने वाला है। आपको बता दें कि इस बार 20 परसेंट काम बारिश हुई है पिछली बार की तुलना में। बांसवाडा में भी यही हाल हैं जबकि अब तक तो चारों तरफ नदी नालों की बहार आ जानी चाहिए थी। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उदयपुर के पास जमीन माफियाओं ने पहाड़ों की जो नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत करके हत्याएं की हैं उनसे भी मेघराज खफा हैं और हमारे हिस्से के बारिशें कहीं और बरसा रहे हैं।

Exit mobile version