24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड अधिकारी मावली मनसुख राम डामोर ने शनिवार को उपखण्ड के समस्त चिकित्साधिकारियों की बैठक ली तथा निर्देश प्रदान किये कि वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारी ना फैले इसके लिए सुरक्षा तथा बचाव के पर्याप्त इंतजाम किये जावे तथा आम जन को जागरूक किया जावें। एस डी एम ने निर्देश प्रदान किये की सभी चिकित्साधिकारी सेक्टर की बैठक आयोजित करें तथा ग्राम पंचायत स्तरीय चिकित्सा टीम फील्ड में सर्वे करे प्रभावी रूप से निर्वहन करें। बैठक में ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकती डॉ. मनोहर सिंह ने अवगत कराया कि बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियो के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्मिक अलर्ट मोड पर रहे । फील्ड के कार्मिकों को एंटी लारवा गतिविधियां मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु टीम में बनाकर निरंतर सर्वे कर एंटी लारवा एंटी डक गतिविधियां सोर्स रिडक्शन गतिविधियां करने और सभी चिकित्सा अधिकारियों को फील्ड स्टाफ को सर्वे करने के निर्देश दिए बैठक में उप जिला चिकित्सालय मावली के पीएमओ डॉक्टर लालचंद चारण ने अवगत कराया कि बरसात के मौसम में होने वाली नमी और बेक्टेरिया की अधिकता के कारण बलू, डेंगू, ऊटी दस्त, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं
इस हेतु आस-पास के वातावरण को साफ रखना स्थिर पानी से बचाव तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है साथी ओपीडी में आने वाले मरीजों का लक्षण आधारित उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए बैठक में तहसीलदार डॉ रमेश वडेरा भी उपस्थित रहे
मौसमी बीमारियों को लेकर S.D.M ने ली चिकित्साधिकारियों की बैठक

Advertisements
