24 न्यूज अपडेट.नेशनल डेस्क। ट्रम्प को गोली लगने के बाद अमेरिका के बाजार में ट्रम्प वाली टी-शर्ट आ गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार सुबह पेंसिल्वेनिया में क चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था।एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई और वे बाल-बाल बच गए। थोड़ी ही देर में उनकी चेहरे पर खून लगी व मुट्ठी हवा में लहराते हुए की ’फाइट-फाइट’ बोलते हुए की तस्वीर सामने आई। यह वहीं स्टाइल थी जब खुद ट्रम्प राष्ट्रपति बने थे। इस घटना के 2 घंटे बाद ही ट्रम्प की यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई और तस्वीर वाली टी-शर्ट चीन की ई-कॉमर्स कंपनी ताओबाओ पर बिकने लगी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार टी-शर्ट्स के लिए चीन के अलावा अमेरिका से ऑर्डर आ रहे हैं। एक टी-शर्ट की कीमत करीब 450 रुपए रखी गई है। तस्वीर के साथ अलग-अलग स्लोगन लिखकर टी-शर्ट डिजाइन की जा रही है। ’शूटिंग मेक्स मी स्ट्रॉन्गर’, ‘आई विल नेवर स्टॉप’ ’फाइट नेवर सरेंडर’ आदि जुमले काम में आ रहे हैं। इधर अमेरिका में भी इसका बाजार सज गया है और वहां पर ’शूटिंग मेक मी स्ट्रांगर’ टी-शर्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल रही है। बताया गया कि टी-शर्ट के 3 घंटे के अंदर 2 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल गए। ताओबाओ पर सामान बेचने वाली ली जिनवेई ने बताया कि शूटिंग की खबर आते ही उन्होंने टी-शर्ट के डिजाइन को प्रिंट के लिए दे दिया था। उन्होंने सेल के लिए भी इसे सोशल मीडिया पर डाला था। देखते ही देखते उन्हें 3 घंटे के अंदर 2 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल गए। उन्हें एक टी-शर्ट को बनाने में आधा मिनट लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल हमने फैक्ट्री में केवल ट्रम्प के ही प्रिटेंट कपड़े बनाए है क्योंकि उन्हें लगता है इस बार वे चुनाव जीतने वाले हैं। अमेरिकी अखबार पोलिटिको के मुताबिक अमेरिका में भी इस टी-शर्ट को लेकर काफी क्रेज देखने के मिल रहा है। एक कंटेंट क्रिएटर हॉजट्विन्स ने टी-शर्ट की इमेज को पोस्ट कर कहा कि इस शर्ट से होने वाला 100 परसेंट मुनाफा ट्रम्प को जाएगा। अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली में गोलियां चलीं। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई। पूर्व राष्ट्रपति का चेहरा खून से सना था, फिर भी वे अपनी मुट्ठी भींचे हुए फाइट-फाइट चिल्लाते रहे। आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया।
मौत के खौफ की मार्केटिंग, ट्रम्प पर हमले की तस्वीर वाली टी-शर्ट 3 घंटे में चीन के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने आ गई, कीमत 450 रूपए

Advertisements
