Site icon 24 News Update

मोपेड पर सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे बुजुर्ग दंपती को इनोवा ने मारी जोरदार टक्कर, पुलिया से उछल कर 30 फीट नीचे गिरा बुजुर्ग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। दंपती संवलियाजी दर्शनको जा रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार से इनोवा गाड़ी आई जिसने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बुजुर्ग पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। इनावा की टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार बुजुर्ग 30 फीट ऊंची पुलिया से उछलकर नीचे जा गिरे। पुठोली इंचार्ज मौके पर आए व शवों को जिला हॉस्पिटल मार्चेरी में अंत्य परीक्षण के लिए रखवाया। परिजनों को सूचना दी। परिजन चित्तौड़गढ़ पहुंचे व शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुठोली इंचार्ज एएसआई देवी सिंह ने मीडिया को बताया कि जाटों की बस्ती, पटेल नगर हल अरविंद विहार, भीलवाड़ा निवासी कृपाल सिंह (63) पुत्र निरंजन सिंह चौधरी पत्नी राजन देवी (60) के साथ भीलवाड़ा से सुबह करीब 5ः30 बजे मोपेड पर सांवलियाजी दर्शन के लिए निकले। सुबह 7ः30 बजे चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा नेशनल हाइवे पर मेढ़ीखेड़ा फाटक पुलिया पर अचानक पीछे से भीलवाड़ा के नंबर वाली इनोवा तेज गति से आई और टक्कर मार कर मोपेड को घसीटते हुए पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। मोपेड को चला रहो कृपाल सिंह उछलकर 30 फीट ऊंची पुलिया से नीचे जा गिरे। उनकी पत्नी रेलिंग से टकरा कर सड़क पर गिर गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोग मदद को पहुंचे। तब तक वाहन चालक भाग चुका था। पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से शव को जिला हॉस्पिटल के मोर्चरी तक पहुंचाया। आधार कार्ड से पहचान हुई व परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के जूस की दुकान है।

Exit mobile version