24 न्यूज अपडेट,ब्यूरो। मोदीराज ने आज लोकसभा चुनावों से पहले ही जीत की सूरत देख ली। लोकसभा चुनावों में वोट पडने से पहले ही बीजेपी को गुजरात से पहली ऐतिहासिक अभूतपूर्व जीत मिल गई। सूरत से बीजेपी के कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन आजा अश्चर्यजनक रूप से सभी आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बीएसपी कैंडिडेट प्यारेलाल भारती ने भी किसी राजनीतिक ऊपरी शक्ति के वशीभूत होकर पर्चा उठा लिया। अब केवल चुनाव आयोग की तरफ से दलाल की जीत की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अब गुजरात की 25 सीटों के आगामी सात मई को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी ने फिलहाल हाई कोर्ट का रुख किया है, लेकिन वहां से खबर लिखे जाने तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे में नामांकन पत्रों की वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद मुकेश दलाल विजयी हो गए हैं। आपको बात दें कि नामांकन पत्र वापस लेने के आखिरी दिन सभी सात उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीवारी वापस ले लिया मगर बसपा के प्यारेलाल भारतीय अड गए और गायब हो गए। कुछ समय बाद सूचना आई कि वे भी मैदान से हट गए हैं।एक दिन पहले कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने पर पूरा गणित बदल गया था। मुकेश दलाल को बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल को करीबी और खासम खास माना जाता है। सूरत के इतिहास में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले दलाल पहले सांसद बने हैं Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुशील जैन का खास विश्लेषण : भाजपा ने शुरू की मंगलसूत्र पॉलिटिक्स, पीएम बोले इंडी गठबंधन की नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर खेला होबे : बंगाल में 24 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट के आदेश से भूचाल, 8 साल की सैलरी लौटाने के आदेश