24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। प्रार्थी रामलाल द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि 20 जनवरी को शाम 5.30 बजे घर से मोटरसाईकिल इन्द्रमल जैन की बाडी पर खडी कर लॉक लगाकर बाडी के अन्दर गया। पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल का लॉक तोडकर स्टार्ट की। जिस पर वह दौडकर बाहर आया तो देखा कि एक व्यक्ति जिसने आसमानी कोट व सफेद जूते पहन रखे थे। जो गाडी लेकर मेला ग्राउण्ड की तरफ भाग गया। मेला ग्राउण्ड तक पीछा किया लेकिन हाथ में नहीं आया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 57/24 धारा 379 भा. द.स. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व मनीष कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली के सुपरविजन में भरत सिह थानाधिकारी, घासा टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त दिनेश पुत्र पूरण निवासी घासा जिला उदयपुर को डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गई तो अभियुक्त ने वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त को प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- श्री भरत सिंह थानाधिकारी, घासा।
- श्री मनोहर सिंह हैड कानि. 423 ।
- श्री महेन्द्र सिह कानि. 36।
- श्री माधव सिह कानि. 97

