Site icon 24 News Update

मोगरावाड़ी में युवक को टक्कर मार भागा एनफील्ड चालक, कॉल करने पर भी नहीं आई एम्बुलेंस, ऑटो में डालकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

Advertisements


उदयपुर। उदयपुर शहर में गुलाबबाग स्थित मोगरावाड़ी के यहां अभी एक भीषण एक्सीडेंट हो गया है। इसमें एनफील्ड बाईक सवार व्यक्ति ने युवक को टक्कर मारी है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पीडि़त सलूंबर का रहने वाला है व उसने अपना नाम गौतम राजपूत बताया है। वह उदयपुर में मिस्त्री का काम करता है। हादसे के बाद एंबुलेंस को कॉल करने पर कॉल ही नहीं उठाया। इस पर घायल को तत्काल मौके पर उपस्थित लोगों ने ऑटो में डाल कर अस्पताल पहुंचाया है।

Exit mobile version