24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार में पढ़ रहे छात्र रात्रि में क्रिकेट मैदान की तरफ से दीवार लांघ कर यूनिवर्सिटी से करीब एक किलोमीटर दूर होटल में खाना खाने चले गए। इस दौरान हॉस्टल वार्डन को आता हुआ देख इतने डर गए कि खाना छोडक़र भागे व एक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ये सभी यूनिवर्सिटी कैम्पस के हॉस्टल में ही रहकर अध्ययन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर एक होटल पर बिन बताए खाना खाने गए। ऑर्डर देकर बैठे ही थे कि कुंभा हॉस्टल के वार्डन को एक अन्य व्यक्ति के साथ होटल की ओर आता देख घबरा गए। होटल के पीछे बनी खिडक़ी से चारों छात्र कूदकर अंधेरे में इधर-उधर भागने लगे। दो छात्र साथ भागे जबकि एक छात्र अकेला दूसरी तरफ गया। तीनों ने सोचा कि चौथा साथी कहीं और होगा। आधे घंटे बाद तीनों रात को 12 बजे फिर से होटल पर आए व चौथे साथी के बारे में होटल मालिक से पूछा तो उसने मना कर दिया। सब डर गए। होटल मालिक ने कहा कि होटल के पीछे खेत में दो कुए हैं कहीं उसमें तो नहीं गिर गया। कुएं के पास देखा तो एक चप्पल नजर आई, दूसरी कुएं के अंदर पानी में तैर रही थीं। विवि प्रबंधन व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रविवार सुबह 8 बजे वाइस चांसलर आलोक मिश्रा व पुलिस पहुंचे और हिंदुस्तान जिंक से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने आधे घंटे के प्रयास के बाद पानी में बलाइयां डालकर युवक का शव बाहर निकाल कर गंगरार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने ने मीडिया को बताया कि मृतक निर्भय कुमार पिता प्रभाष पोद्दार उम्र 21 वर्ष पटना बिहार निवासी था जो मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुंभा हॉस्टल में रह रहा था। वह फार्मेसी प्रथम वर्ष का छात्र था। शव को मोर्चरी के डीप फ्रीज में रखवा कर परिजनों को सूचित किया है। परिजनों के मंगलवार तक पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस बारे में छपी मीडिया रिपोट्स में बताया गया कि छात्रा के साथ खाना खाने आए अन्य छात्र आकाश कुमार, शिवम, रोहित, प्रशांत व हरबंस ने वार्डन संजय ठाकुर व यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्डन बहुत ज्यादा डराता धमकाता है। यूनिवर्सिटी की ओर से पूरा पैसा वसूलने के बाद भी हमें ना तो पूरा खाना दिया जाता है। ना ही खाने में कोई स्वाद होता है। मजबूरन रात्रि में हमें भूख लगने पर चारदिवारी से कूदकर बाहर होटल पर खाना खाने आना पड़ता है। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष अशोक गदिया का कहना है कि हम पर लगे आरोप गलत हैं। खाना स्वादिष्ट व भरपेट दिया जाता है लेकिन कई छात्रों को शराब पीने व मटन चिकन खाने के शौकीन हैं। जो कॉलेज में उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसीलिए अपने शौक मौज पूरे करने के लिए रात्रि में गैर कानूनी तरीके से दीवार लांघ कर बाहर होटल पर जाते हैं जिनको रोकना संभव नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार रूकी, ड्राइवर भाग गया, तलाशी में मिला 101 किलो 140 ग्राम डोडाचूरा जब्त देह व्यापार : रिटायर्ड अधिकारी सहित तीन महिलाएं गिरफ्तार