24 न्यूज अपडेट .उदयपुर, मेनारिया समाज पानेरियांे की मादड़ी के तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह रॉयल खेड़ा स्टेडियम, कानपुर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मेनारिया समाज ग्राम सभा, पानेरियों की मादड़ी के उपाध्यक्ष तुलसीराम कचरावत, बंशीलाल नाथावत, महामंत्री किशन नेतावत, विशिष्ठ अतिथि धनलाल मेनारिया, लक्ष्मण मानावत प्रवक्ता कैलाश मेनारिया, गिर्वा जोन के उपाध्यक्ष अर्जुन मेनारिया, मंत्री भूपेश मेनारिया, औंकार मेनारिया, उदयलाल मेनारिया, दिपलाल मेनारिया थे।मेनारिया समाज खेल मंत्री राजेश मेनारिया ने बताया कि प्रथम सेमीफाईनल श्रीराम मोटर्स बनाम श्रीजी डवलपर्स, द्वितीय सेमीफाईनल रिद्धी सिद्धी एडवरटाइजर्स बनाम एपेक्स सोलर जिसमें रिद्धी सिद्धी एडवरटाइजर्स विजयी रही। फाइनल मैच रिद्धी सिद्धी एडवरटाइजर्स बनाम श्री राम मोटर्स के मध्य रहा जिसमें पहले बल्लेबाजी श्रीराम मोटर्स ने 10 ओवर में 99 का लक्ष्य दिया जिसमें रिद्धी सिद्धी एडवरटाइजर्स ने 88 रन 7 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में बना सकी एवं श्री राम मोटर्स 10 रन से विजयी रही। बेस्ट बॉलर कुणाल पुरोहित, बेस्ट फिल्डर जैम मानावत, बेस्ट बैट्समैन अश्विन मेनारिया एवं मैन ऑफ द सीरिज कुणाल पुरोहित रहे।इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उप विजेता एवं विजेता टीम को ट्रॉपी प्रदान की गयी। समापन समारोह के दौरान दिशान्त मेनारिया, तरूण मेनारिया, यशवन्त मेनारिया, सौरभ मेनारिया एवं अन्य कई मेनारिया समाज के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होटल एसोसिएशन के संघर्ष की जीत, रेस्टोरेंट लाइसेंस 10 वर्ष, फायर एनओसी 3 वर्ष के लिए करने का स्वागत विद्या निकेतन विद्यालय में गीता आधारित मोटिवेशनल सत्र का आयोजन भगवद गीता से दिए स्टडी टिप्स