कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा । संयम पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी हाल मुकाम निवासी मुम्बई की प्रज्ञा कुमारी चपड़ोद के अनुमोदनार्थ शुक्रवार को पारख परिवार की और से दीक्षार्थी का भव्यातिभव वरघोड़ा निकाला गया। प्रातः 10.30 बजे पारख परिवार के निजी आवास आदर्श कॉलोनी से वरघोड़ा निकाला गया वरगोड़े में सर्वप्रथम अश्व पर सवार जैन धर्म का झंडा फहरा रहे थे, बैंड बाजे की धुन पर नवयुवतियां डांडिया रास कर रही थी, राजेंद्र जैन महिला परिषद, जैन दिवाकर महिला एवं बहु मंडल, साधुमार्गी महिला मंडल, खरतरगच्छ मंडल, हेल्प सोसायटी, पद्मनी ग्रुप, महावीर इंटरनेशनल अम्बिका ग्रुप सहित विभिन्न मंडलों की महिला सदस्यों द्वारा सिर पर कलश धारण कर रखा था, पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा को शोभायमान कर रहे थे, सबसे अंतिम में बग्गी में सवार दीक्षार्थी बहन अपने दोनो हाथों से वर्षीदान कर रही थी जिसको पाने के लिए हर कोई लालायित था। वरगोडे का मार्ग में जगह जगह पर स्वागत अभिनंदन किया गया। वरगोडा विवेकानंद सर्कल, नूर महल रोड़, राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर, शताब्दी सर्कल, आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के सामने से होता हुवा कॉलेज रोड़ स्थित जयंतसेन नगर में श्री सुमतिनाथ जैन मन्दिर पहुँचा। जहाँ पर दीक्षार्थी बहन का सकल जैन समाज और विभिन्न धार्मिक संगठनो द्वारा बहुमान किया गया। अपने भावभीने स्वागत अभिनंदन से अभिभूत मुमुक्षु चपड़ोद ने सभी का आभार प्रदर्शित करते हुवे सभी से क्षमा याचना की और उनके उज्जवल संयमी जीवन के लिए सभी का आशीर्वाद मांगते हुवे कहा कि संयम के बिना मोक्ष नहीं मिल सकता है अगर हमे अपना आत्मकल्याण करना है भव सागर से पार पाना है तो संयम की राह को अपनाना होगा। विधायक श्रीचंद्र कृपलानी की और से जैन दिवाकर कमल गौशाला अध्यक्ष अशोक नवलखा, प्रदीप मोदी, कमलेश बनवार ने वैरागन चपड़ोद का शाल माला से अभिनन्दन किया, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पुरण आंजना, पूर्व प्रधान गोपाल आंजना, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा ने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की और से दीक्षार्थी बहन का शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया इस दौरान एस डी एम विकास पंचोली, डिप्टी बद्रीलाल राव भी उपस्थित थे। सकल जैन समाज की और से सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार शेरसिंह, पारसमल, प्रकाश, दिलीप, मनोज ललित, सीमा, पक्षाल, मोक्ष पारख का बहुमान किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यगण एवम आसपास के क्षेत्रों से लोग उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोयले में मिलावट कर 41 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार 1008 सामुहिक एकासन के साथ होगा ग्रैंड समर्पणा दिवस की शुरूआत, आचार्य श्री रामेश के 50 वे दिक्षा महोत्सव पर आज से 50 दिनो तक होगें विभिन्न धार्मिक आयोजन