24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने राजभोग झांकी के दर्शन किए और मंदिर की सेवा प्रणाली के बारे में जानकारी ली। दर्शन और स्वागत की परंपरा के तहत विशाल बावा द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर परंपरा के अनुसार, तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। उन्हें रजाई और उपरना ओढ़ाकर श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया गया। सुधांश पंत ने विशाल बावा से श्रीनाथजी की राग, भोग, और श्रृंगार सेवा प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। विशाल बावा ने ठाकुरजी की फाल्गुन मास में होने वाली विशेष सेवाओं और अलौकिक लीलाओं के बारे में बताया। प्रशासनिक चर्चा और विकास कार्यों की जानकारी ली व दर्शन के बाद मुख्य सचिव स्थानीय न्यू कॉटेज पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पंत ने स्थानीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वांछित लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर बालमुकुंद आसावा, एडीएम नरेश बुनकर, एसपी मनीष त्रिपाठी, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

Advertisements
