24 न्यूज अपडेट सलूंबर । जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलेक्टर परिसर स्थित अपने कक्ष में टास्क फोर्स और जिले में वृक्षारोपण महाभियान को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने वृक्षारोपण महाभियान की पूर्व तैयारियों का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण से पूर्व गड्ढे खुदाई का कार्य पूर्ण करने तथा वृक्षारोपण सघन महाअभियान के तहत 15 जुलाई को लगाये जाने वाले 50 हजार से अधिक पौधों की जियो टैंगिंग कर उनके बड़े होने तक सार-संभाल सहित सम्पूर्ण जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उन्होंने विकास अधिकारियों को ग्राम स्तर पर चार दिवारी वाले परिसरों, तालाब की पाल, गोचर भूमियों को चिन्हित कर सघन वृक्षारोपण किये जाने की बात कही। वृक्षारोपण महाभियान के लिए विभागवार लक्ष्यों का आवंटन किया गया हैं जिले में लगभग 50 हजार से अधिक पौधे लगाएं जाएंगे जिसके संबंध में जिला कलेक्टर ने विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को जन सहभागिता के साथ वृक्षारोपण महाभियान के रूप में सघन वृक्षारोपण करवाने के निर्देश दिए।
साथ ही जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की प्रथम बैठक ली गई और जिले के विभिन्न संगठित व असंगठित उपलब्ध क्षेत्रों में नव रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराए जाने एवं उपलब्ध रोजगार के क्षेत्रों में सतत कौशल विकास किया जाना आवश्यक है जिससे अधिकाधिक व्यक्तियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इसलिए बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा की गई और इस टास्क फोर्स का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसअतरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चन्द्र पाटीदार, जीवनराम मीणा डीओआईटी, पियूष जैन डीईओ, दीपक कुल्हार डीएसओ, प्रवीण सिंह एलडीएम, डॉ हरिकेश मीणा पशुपालन विभाग, डॉ जेपी बुनकर सीएमएचओ, वेद प्रकाश टीएडी, पुरषोत्तम लाल उधान विभाग, बृजमोहन गुप्ता डीपीएम, पुष्पक मीणा पीआरओ, कमलेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, ममता झाखड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत पौधारोपण की जियो टैंगिंग कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी तय की जावें- जिला कलेक्टर

Advertisements
