Site icon 24 News Update

हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर परियोजनाएं सराहनीय, ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण- जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू

Advertisements

24 न्यूज अपडेट सलूंबर. 4 जूलाई। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् किये जा रहे कार्य और परियोजनाएं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, कंपनी की महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण खिलाडियों को अवसर देने के लिए परियोजनाएं सराहनीय है। यह बात संलुबर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु ने गुरूवार को जावर माइंस में अपने दौरे के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान ग्रामीण महिलाओ से कहा कि वें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं जिनमें से एक है जन भागीदारी योजना जिसके अंतर्गत कुछ हिस्सा राशि सरकार का योगदान कुछ समुदाय का योगदान करती है। स्वयं कार्य की जिम्मेदारी लें एवं ऐसी ओर छोटी छोटी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मुक्त जावर अभियान की भी प्रशंसा की। जिला कलेक्टर को हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित सीएसआर परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया।
इस दौरान हिंदुस्तान जिंक की सखी महिलाओं के आत्मविश्वास को सराहते हुए महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मुक्त जावर में सहयोग देने का आव्हान किया। उन्होने महिलाओं को परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान पर बल दिया।
जिला कलेक्टर ने रामनगर राजकीय बालिका विद्यालय का अवलोकन कर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित विश्व स्तरीय जिंक फुटबॉल अकादमी का दौरा और खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से भी बातचीत की एवं फुटबाॅल में अकादमी के सहयोग की प्रशंसा की।
इस अवसर पर आईबीयू-सीईओ, जावर ग्रुप ऑफ माइंस राम मुरारी, हेड एक्सटर्नल लाइजन अभिमन्यु सिंह राणावत, सीएसआर लीड, नेहा दीवान, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, विजय पारीक, एडमिन हेड गजानंद गुप्ता एवं सखी महिलाए उपस्थित थे।

Exit mobile version