Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बालाजी महाराज के दर्शन कर छप्पन भोग की भोग लगाया। पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान में ही नहीं पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और बहुत बड़े बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है। मैं हनुमान जी महाराज से प्रदेश और देश में खुशी की कामना करता हूं और साथ ही किसानों के आए बड़े हर तब का देश में खुशहाली का जीवन जिएं सकी कामना करता हूं।

