Site icon 24 News Update

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल आज डूंगरपुर के खड़गदा में आयोजित रामकथा श्रवण करने आएंगे

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज खड़गदा आ रहे हैं यहां पर रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री कथा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 4 जनवरी को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खड़गदा गांव में रामकथा में हिस्सा लेंगे। खड़गदा गांव के मोरन नदी के किनारे 28 दिसम्बर से रामकथा हो रही है जो मोरन नदी के संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को समर्पित है। इसकी ख्याति दूर दूर तक फैल गई है। रामकथा में 4 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल खड़गदा पहुंचेंगे। सुबह करीब 11 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से आने की उम्म्मीद है।ैं केंद्रीय मंत्री पाटिल गुजरात से जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल उदयपुर से विशेष हेलीकॉप्टर से आएंगे। दोनों का करीब 3 घंटे का कार्यक्रम है।

Exit mobile version