24 न्यूज अपडेट जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने इसी क्रम में राजस्थान जनजाति परामर्शदात्री परिषद् में सदस्यों का मनोनयन किया है। इस परिषद में राजस्थान विधानसभा में निर्वाचित अनुसूचित जनजाति के 14 विधायकगण सदस्य बने हैं। शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास हेतु परिषद् महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परिषद् जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा कर सकेगी तथा नई योजनाओं के लिए परामर्श दे सकेगी। इससे अनुसूचित जनजातियों एवं अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि परिषद् द्वारा राज्य की अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और उन्नति से संबंधित ऐसे विषयों पर भी सलाह दी जाती है जो राज्यपाल द्वारा निर्दिष्ट किए जाएं। राजस्थान जनजाति परामर्शदात्री परिषद् में मुख्यमंत्री द्वारा विधायक श्री महेन्द्रपाल मीणा, श्री हंसराज मीणा, श्री राजेन्द्र मीणा, श्री रामबिलास, श्री समाराम, श्री प्रतापलाल भील, श्री फूल सिंह मीणा, श्री अमृत लाल मीणा, श्री महेश मीणा, श्री शंकर लाल डेचा, श्री कैलाश चन्द्र मीणा, श्री हेमन्त मीणा, श्री गोपीचन्द मीणा, श्री ललित मीणा का मनोनयन किया गया है। साथ ही परिषद् में एक गैर सरकारी सदस्य के पद पर श्री पुष्कर तेली का मनोनयन भी किया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजाति परामर्शदात्री परिषद् में फूलसिंह मीणा, पुष्कर तेली सहित 15 सदस्य मनोनीत

Advertisements
