24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज जारी है। सीएम भजनलाल की मां और पिता किशनलाल शर्मा भरतपुर के जवाहर नगर स्थित निवास में रहते हैं। आरबीएम अस्पताल की फिजिशियन डॉ विवेक भारद्वाज ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी को कल सोमवार को बुखार हुआ था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वो लंबे समय से सांस, बीपी और थायरॉयड की मरीज हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है. अनुभवी चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की ओर से उनका उपचार किया जा रहा है। आरबीएम अस्पताल के पीएमओ डॉ नगेंद्र ने बताया कि सीएम की मां गोमती देवी का ऑक्सीजन लेवल 85 था। लेकिन फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है. यदि जरूरत हुई, तो उच्चाधिकारियों से चर्चा कर जयपुर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Advertisements
