24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में एक मां ने अपने केवल 3 साल के मासूम को फंदे पर लटका दिया व बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने मासूम का शव उतारा और पुलिस को सूचना दी। महिला के शव को उतारकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया गया कि आंबापुरा थाना क्षेत्र के कुंडला खुर्द गांव में आज सुबह 11 बजे यह घटना हुई। थानाधिकारी कालूराम ने बताया कि मृतका का पति हैदराबाद और पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। अब उनके आने का इंतजार किया जाएगा। थानाधिकारी कालूराम ने बताया कि मृतका शकुन्तला (24) पत्नी नारायण और उसका बेटा पीयूष (3) घर पर थे। पति नारायण हैदराबाद में मजदूरी करने गया है। सुबह सास नरेगा में मजदूरी को ई तो ससुर खेत में चला गया। इस बीच शकुंतला ने पहले अपने बेटे को साड़ी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद उसने खुद भी लटक कर सुसाइड कर लिया। घटना के कुछ देर बाद कोई पड़ोसी घर गया तो पता चला कि मां-बेटे फंदे पर लटके हुए हैं। मृतका ने अंतिम बार पिता से फोन पर बात की थी। मृतका कि शादी 4 साल पहले हुई थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया था हमला, बाथरूम में नीचे गिरने से बताई थी मौत, पति गिरफ्तार वीडियो देखें…….खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिर गई बच्ची, गंभीर घायल, गुजरात में भर्ती