Site icon 24 News Update

मालवीय लोहार समाज मेवल चौखला उदयपुर शहर के स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़बड़ेश्वर महादेव में

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. मालवीय लोहार समाज मेवल चौखला विकास ट्रस्ट उदयपुर शहर के द्वारा बड़बड़ेश्वर महादेव प्रांगण में तृतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान यशवंत जी मालवीय अध्यक्ष सोलह चोखला व समाज के निर्वाचन अधिकारी श्री मांगी लाल जी लोहार कुराबड़ द्वारा शिरकत की गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मान शिवराम जी लोहार खेमपुरा द्वारा की गयी ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशवंत जी द्वारा समाज की नवनिर्मित ट्रस्ट कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री दौलत राम जी लोहार, कोषाध्यक्ष दाड़म चन्द, सचिव देवचन्द, महामंत्री शंकर लाल, सहकोषाध्यक्ष चम्पालाल, सह सचिव अशोक, संरक्षक पुनमचन्द, उपाध्यक्ष शंकर लाल, सूचना मंत्री भवानीशंकर, ट्रस्टी मांगीलाल व खेमराज का तिलक व उपरणा द्वारा अभिनन्दन किया गया इसके बाद सचिव श्री देवचन्द लोहार द्वारा ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया जिसमें मुख्यतः समाज भवन व समाज के बालकों के लिये छात्रावास हेतु भूमि लेकर बनाने पर विचार किया गया, जिस पर सभी समाजजनों ने सहमति प्रदान की। तत्पश्चात समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बालक बालिकाओं व युवाओं द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया मंच संचालन निर्मल लोहार द्वारा किया गया।

इसके बाद समाज की मिटींग का आयोजन हुआ जिसमें समाज में व्याप्त कूरितियों को दूर करने एवं समाज के विकास के बारें में चर्चा की गयी व आगामी वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी बाद में समी समाजजन सामुहिक स्नेह भोज का आयोजन हुआ।

Exit mobile version