Site icon 24 News Update

माउंट आबू हिल स्टेशन पर उतरे बादल, मौसम हुआ सुहावना

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। हल्की बूंदाबांदी के बीच बादल ज़मीन पर उतर आए जो पर्यटकों को छूकर बादल निकल रहे है। माउंट आबू इन दिनों कश्मीर और शिमला से कम नजर नहीं आ रहा है। इस मौसम का मज़ा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक अब हिल स्टेशन माउंट आबू का रुख कर रहे है।
राजस्थान का कश्मीर कहे जाने वाले माउंट आबू इन दिनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। हर वर्ष हल्की बारिश के बाद माउंट आबू की खूबसूरती मानो बरबस ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। बीते दों दिनों से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बादलों मानो जमीं पर उतर आए है। मौसम के इस खूबसूरत नज़ारे को निहारने और सुहावने मौसम का मज़ा लेने गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक माउंट आबू का रुखकर रहे है।माउंट आबू पहुंच रहे पर्यटक सुहावने मौसम और बादलों के बीच नक्कीलेक पर नौकायान का मज़ा ले रहे है। इसके साथ ही देलवाडा जैन मंदिर, अधर देवी, गुरुशिखर, अचलगढ़ जैसे धर्मिक स्थलों और ट्रेवर टैंक , हनीमून पॉइंट, टॉड रॉक जैसे पर्यटन स्थलो का भी मज़ा ले रहे है।

Exit mobile version