24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा. मांडलगढ़ ग्राम पंचायत समिति क्षैत्र के फलासिया गाँव का मामला क्षेत्र में बना चर्चा का विषय विवादित भूमि पर मिल्स के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षो मे विवाद हो गया ! इस दौरान अखिल भारतीय रेगर महासभा जिलाध्यक्ष कैलाश देवतवाल ने बताया कि रेगर समाज के शैतान लाल रेगर ने मेहनत और काफी संघर्ष कर के गायत्री आयल मिल्स का संचालन किया उसके बाद भंवर लाल धाकड़ को पार्टनरशिप मैं रखा और लाखों रुपए के बकाया भुगतान के बावजूद पार्टनरशिप रखी !
वर्ष 2022 मे शैतान लाल रेगर का निधन हो गया उसके बाद भंवर लाल धाकड़ ने बकाया भुगतान को चुकता करने के लिए परिवार को भरोसे मे रखा कि मिल्स को बेच कर बकाया लाखो का भुगतान कर दूंगा जिसका नोटरी स्टाम्प लिखवाया जिसमें बकाया भुगतान की राशि 25 सितंबर 2024 से पूर्व देने की लिखित सहमति बनी !
धोखाधड़ी के मंसूबों से भंवर लाल धाकड़ ने करोड़ो रूपये की प्रोपेर्टी को पंचास लाख मे अशोक शर्मा को बेच दिया और स्टाम्प लिखवाने से पूर्व ही रजिस्ट्री करवा ली ! रजिस्ट्री मे कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया!
विगत दो चार दिनों पूर्व अशोक शर्मा मिल्स पर जबरन कब्जा करके रजिस्ट्री नाम हो रखी है आदि को लेकर मालिकाना हक लेने अनाधिकृत रूप से मिल्स पर कब्जा कर लिया जिसके खिलाफ समाज के सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण लाभबन्द हुए !
प्रदर्शन को देखते हुए अशोक शर्मा ने पुलिस प्रशासन को बुलाया और देर शाम तक पुलिस थाने में वार्ता चली और देर शाम तक चली वार्ता बेनतीजा रही और दोनो पक्षो की तरफ से पुलिस उप अधीक्षक बाबू लाल विश्नोई ने परिवाद दर्ज किया है और 25 सितंबर 2024 का समय दिया है !
इधर समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन राजनितिक दबाव के चलते मामले को दबा रही है और पीड़ित परिवार को मिल्स के मालिकाना हक से बेदखल करना चाहती है इसलिए अगर प्रशासन कार्यवाही नही करता है तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाज आंदोलन करेगा
मांडलगढ़ में फैक्ट्री का कब्जा लेने आए तब धोखाधड़ी का खुलासा,सरपंच ऑयल फैक्ट्री बेचकर फरार,पार्टनरों और श्रमिकों ने किया फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

Advertisements
