Site icon 24 News Update

मांडलगढ़ के सराणा के पीड़ित परिवार से पार्टनरशिप में हो गया लाखों का धोखा

Advertisements

वीडियो बयान जारी कर लगाए पुलिस व प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

सुरज वर्मा
24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के सराणा गाँव पीड़ित स्व शैतान लाल रेगर की बेटी पत्नी और माँ ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार। आरोप लगाया कि प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्यवाही। परेशान होकर परिवार ने बताया कि रेगर समाज के शैतान लाल रेगर ने मेहनत करके गायत्री आयल मिल्स का संचालन किया। उसके बाद भंवर लाल धाकड़ को पार्टनरशिप में रखा और लाखों रुपए के बकाया भुगतान के बावजूद पार्टनरशिप रखी। वर्ष 2022 मे शैतान लाल रेगर का निधन हो गया। उसके बाद भंवर लाल धाकड़ ने बकाया भुगतान को चुकता करने के लिए परिवार को भरोसे मे रखा कि मिल्स को बेच कर बकाया लाखों का भुगतान कर दूंगा। इसका नोटरी स्टाम्प लिखवाया। इसके बकाया भुगतान की राशि 25 सितंबर से पूर्व देने की लिखित सहमति बनी। धोखाधड़ी के मंसूबों से भंवरलाल धाकड़ ने करोड़ां रूपये की प्रोपर्टी को पंचास लाख मे अशोक शर्मा को बेच दिया और स्टाम्प लिखवाने से पूर्व ही रजिस्ट्री करवा ली। रजिस्ट्री मे कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। विगत दो चार दिनों पूर्व अशोक शर्मा मिल्स पर जबरन कब्जा करके रजिस्ट्री नाम हो रखी है आदि को लेकर मालिकाना हक लेने अनाधिकृत रूप से मिल्स पर कब्जा कर लिया, जिसके खिलाफ समाज के लोग प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन गूंगी बाहरी मांडलगढ़ पुलिस ने एफ आई आर तक दर्ज नही की। परिवार न्याय मांगने के लिए पुलिस प्रशासन की चौखट पर कही बार गुहार लगा चुका है लेकिन अभी तक एफआईआर तक दर्ज की की।

Exit mobile version