24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का आज 84 साल की उम्र में निधन हो गया। मेवाड़ ने यहां पर अनंता हॉस्पिटल में रविवार को दोपहर अंतिम सांस ली। महेंद्र मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़कर सांसद बने। इसके बाद 1991 के लोकसभा चुनाव में महेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा से टिकट देकर मैदान में उतारा। इस बार वे चुनाव हार गए। भाजपा से जसवंत सिंह जसोल ने उनको हरा दिया। लोकसभा चुनाव 1996 में महेंद्र सिंह मेवाड़ को कांग्रेस ने फिर टिकट दिया, लेकिन उनका संसदीय क्षेत्र बदलकर भीलवाड़ा कर दिया। इस बार भाजपा के सुभाष चंद बहेड़िया से हार गए व पॉलिटिक कॅरियर पर विराम लग गया। बरसों बाद उनके पुत्र विश्वराजसिंह मेवाड़ ने उनका सपना फिर से साकार किया और नाथद्वारा विधायक बने। उनकी पु़त्रवधू महिमा कुमारी ने पिछले लोकसभा चुनाव में राजसमंद सीट से वियजश्री हासिल की। इस बारे में खबर लिखे जाने तक प्राप्त हुए शोक संदेश के अनुसार एकलिंग दीवाण महाराणाश्री महेन्द्र सिंह मेवाड़ का 10 नवंबर, 2024 को गोलोक पधारना हो गया है। अंतिम यात्रा कल दिनांक 11 नवंबर को प्रातः 11 बजे समोर बाग़ से प्रारंभ होकर जगदीश चौक , घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भुजा घाटी, देहली गेट होते हुए महासतियाँ पहुँचेगी। अंतिम दर्शन – समोर बाग पैलेस प्रातः 8 से 11बजे तक होंगे। अंतिम दर्शन – समोर बाग पैलेस प्रातः 8 से 11बजे तक होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रीट की करो तैयारी : 1 दिसंबर से आवेदन, फरवरी में परीक्षा, तीन महीने बाद रिजल्ट सिंघवी पुनः बने माकपा के जिला, 24 वें राज्य सम्मेलन हेतू 9 प्रतिनिधियों का चुनाव