24 न्यूज अपडेट बांसवाड़ा। कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में विवाहित महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला दर्ज करवाया गया है। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में शनिवार रात पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया जिसमें एक तांत्रिक समेत 5 लोगों का आरोपी बनाया गया है। इंचार्ज सवाई सिंह ने बताया कि गांव की महिला ने बांसवाड़ा के तांत्रिक समेत 5 लोगों के खिलाफ रेप, अश्लील वीडियो बनाने, निकाह करने का दबाव बनाने, उसका व बेटियों का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी रशीद मकरानी किराए पर कार चलाता है। उसकी कार में महिला किसी काम से दो बार कहीं गई व इस दौरान रशीद ने महिला को चंगुल में फंसा लिया। तीसरी बार डॉक्टर को दिखाने बांसवाड़ा से कार में गुजरात गई तो अरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर एक होटल में रेप किया। रशीद के साथ ही उसका जीजा रशीद, वसीम और मडू आदि ने रेप के दौरान फोटो व वीडियो बना लिए। सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर आरोपी पति की गैर मौजूदगी में घर आकर रेप किया। महिला के पति ने जब पत्नी के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो फोटो देखे तो पत्नी ने ब्लैकमेल किए जाने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि रशीद तांत्रिक के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रच रहा था। जीजा रशीद को उसने पहचान के लिए महिला के पति के फोटो भेजे थे। महिला को धर्म परिवर्तन की धमकी दी गई व ऐसा नहीं करने पर पति की हत्या की बात कही गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवजात को कुत्तों ने नोच कर खा लिए हाथ-पैर, सिर व धड़ का पास्टमार्टम कर दफनाया एनिकट में डूबने से देवरानी-जेठानी की मौत
सब काम रजामंदी से होता है बाद में आदमी को झूठा फंसा देते हैँ धार्मिक रंग देने के लिए धर्म परिवर्तन का भी बोल दिया गया चाकू की नोक बच्चो को मारने की धमकी कोल्ड ड्रिंक मे कुछ खिला पिला कर दुष्कर्म ये सब औरतों के हथियार है Loading... Reply